सोमवीर सांगवान ने कांग्रेस को दिखाई आंख, कहा- टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव

Edited By Saurabh Pal, Updated: 01 Sep, 2024 02:38 PM

sombeer said i will contest election even if congress doesn t give me ticket

हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। दिल्ली में चल रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चार दिन चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। अब बैठक के लिए का समय 2 दिन बढ़ा दिया गया है...

दिल्लीः हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रमुख दलों में टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। दिल्ली में चल रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की चार दिन चली बैठक में उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं। अब बैठक के लिए का समय 2 दिन बढ़ा दिया गया है। इस बीच कांग्रेस नेता सोमवीर सांगवान ने टिकट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। हालही में कांग्रेस ज्वाइन करने वाले सोमवीर सांगवान ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस उन्हें दादरी से टिकट नहीं देती तो वह एक बार फिर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी अखाड़े में उतरने को तैयार हैं। 

इसके अलावा चुनाव की तारीख बदलने को लेकर कहा कि इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि जनता मन बना चुकी है। इस बार भाजपा सत्ता से बाहर जा रही है। पिछले दिनों दादरी में हुई हत्या पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि चुनावों की बीच हत्या हुई है। इसके पीछे कोई षडयंत्र भी हो सकता है। 

2019 में भाजपा से बागी हुए थे
सोमबीर सांगवान 2019 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में थे। वह चरखी दादरी से टिकट मांग रहे थे। भाजपा ने उनकी जगह बबीता फोगाट को टिकट दे दिया था। इसके बाद वह भाजपा से बागी हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। भाजपा के सत्ता में आने पर उन्होंने सरकार को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद उन्हें हरियाणा पशुधन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। किसान आंदोलन के चलते उन्होंने चेयरमैन पद छोड़ दिया। 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा से समर्थन वापस ले लिया था। इसमें सोमबीर सांगवान, धर्मपाल गोंदर व रणधीर गोलन शामिल थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!