8 hours ago
9 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
1 day ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
शहीद निशान सिंह का पूरे सैनिक सम्मान के साथ हुआ अतिम संस्कार, सेना के जवानों ने फायरिंग कर दी सलामी
Edited By Manisha rana, Updated: 17 Apr, 2022 06:48 PM
जिले के गांव भावदीन का जवान निशान सिंह आतंकियों की तलाश में शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से शहीद हो गया है...
सिरसा (सतनाम) : जिले के गांव भावदीन का जवान निशान सिंह आतंकियों की तलाश में शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान गोली लगने से शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि जवान की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। जवान का पार्थिव शरीर आज दोपहर सिरसा के गांव भावदीन पहुंचा। पार्थिव देह पहुँचने के बाद भावदीन गांव शहीद निशान सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा। शहीद की शहादत पर पूरे गांव की दुकानें बंद रही। शहीद निशान सिंह का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अतिम संस्कार हुआ तथा सेना के जवानों ने हवा में फायरिंग कर सलामी दी। वहीं परिवार सहित ग्रामीणों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। जानकारी के मुताबिक निशान सिंह 26 साल का था और 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। अभी वह लांसनायक के पद पर तैनात था। उनके परिवार में माता, पिता, छोटा भाई और तीन बहने हैं। जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम तक पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। शहीद निशान सिंह के पिता सेवा सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि निशान सिंह को बचपन से ही फौज में जाने की ललक थी।हम चाहते थी कि वो पुलिस में शामिल हो, लेकिन वह नहीं माना। बोला कि जाउगा तो फौज में ही। पिता ने कहा कि कल ही निशान सिंह ने अपनी माँ से बात की थी। पिता सेवा सिंह सरकार से मांग कर रहे है कि सरकार को शहीदों के परिवारों के लिए कुछ करना चाहिए। शहीद के चाचा देवा सिंह भी फौज से रिटायर है। उन्होंने कहा कि निशान सिंह ने देश के लिए बलिदान दिया है। इसकी उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते है कि सरकार कोई कड़ा कदम उठाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव से कई लोग फौज में नौकरी कर रहे है। कई रिटायर होकर अपने घर वापिस लौट आए है। शहीद निशान सिंह इस गांव का पहला शहीद जवान है, जिसके गांव के लिए देश के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत गर्व है। हम सरकार से मांग कर रहे है कि शहीद निशान सिंह के नाम पर गांव में स्मारक बनाए। (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
20 लाख मांगकर दी थी धमकी...FIR दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी, पूरे मामले की...
सोनीपत में किसान पर हमला, आरोपी बोला- गवाही दी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार, खुद हो गए हादसे का शिकार...घर में पसरा सन्नाटा
HPSC अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए दिग्विजय सिंह चौटाला, भाजपा सरकार को दी चेतावनी...
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर के बाहर फायरिंग! लॉरेंस गिरोह ने ली जिम्मेदारी
हमारी संस्कृति में 'तिलक' शुभता व सम्मान का प्रतीक: आयशना कल्याण
हत्या या हादसा? नहर में मिला युवती का शव, हाथ पर बना है ‘ॐ’ का निशान, जांच में जुटी पुलिस
फरीदाबाद में होटल कर्मचारी पर फायरिंग मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 पहले पुलिस के हत्थे चढ़ चुके
मुलाना में जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स गोलियां लगने से घायल; इलाके में दहशत
साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें ये मंत्री, निकाय चुनाव सम्मान समारोह में की शिरकत
USD $
29/05/2026 03:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज फाइनेंस संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। अटके सरकारी काम पूरे होंगे।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की बातों को प्राथमिकता मिलेगी। आर्थिक
मिथुन राशि वालों आज नौकरीपेशा जातक सचेत रहें, ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है।
कर्क राशि वालों मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत
सिंह राशि वालों सरकारी कामों में आप उच्च पद हासिल कर सकते हैं। खर्चों के बढ़ने से आर्थिक स्थिति
कन्या राशि वालों आज आपको करियर से जुड़े बढ़िया नतीजे हासिल होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता
तुला राशि वालों ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ मिलेगा। युवा वर्ग आज
वृश्चिक राशि वालों सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने अपनी बात रखेंगे। आपके विचारों को सहारना दी जाएगी।
धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अधिकारी वर्ग आपकी भावुकता
मकर राशि वालों किसी परिचित व्यक्ति की मदद से बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में भाग्य
कुंभ राशि वालों भूमि संबंधी निवेश की योजना सफल रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार
मीन राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के युवा वर्ग को करियर से संबंधित बेहतरीन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes