चरखी दादरी में माइनिंग जाेन में स्लाडिंग मामला: MLA ने खनन अधिकारियों को लताड़ा, मलबा हटवाने के दिए निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Jan, 2025 08:59 PM

sliding case in mining zone in charkhi dadri

चरखी दादरी के गांव पिचौपा कलां के माइनिंग जोन में पहाड़ की मिट्‌टी खिसकने के मामले को लेकर बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास ने आज माइनिंग क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण किया।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : चरखी दादरी के गांव पिचौपा कलां के माइनिंग जोन में पहाड़ की मिट्‌टी खिसकने के मामले को लेकर बाढ़ड़ा विधायक उमेद पातुवास ने आज माइनिंग क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां पहुंचे ग्रामीणों का माइनिंग कंपनी के प्रति रोष बरकरार रहा। विधायक ने माइनिंग अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए मलबा हटाने के निर्देश दिए। वहीं सांगवान खाप, ग्रामीणों व माइनिंग संचालकों के बीच हुई पंचायत में विधायक की उपस्थिति में 6 मांगों को पूरा करने पर माइनिंग शुरू करने पर सहमति बनी। साथ ही निर्णय लिया कि जल्द ही दूसरी बैठक बुलाकर आगामी निर्णय लिये जाएंगे।

बता दें कि गांव पिचौपा कलां के माइनिंग जाेन में जनवरी माह में दो बार स्लाइडिंग का मामला सामने आया है। हालांकि स्लाइडिंग के दौरान मशीनें क्षतिग्रस्त हुई थी। विधायक उमेद पातुवास ने अधिकारियों व ग्रामीणों संग माइनिंग जोन का निरीक्षण किया और कहा कि माइनिंग जोन में कोई मशीन दबी होने की बात सामने नहीं आई है। वहीं ग्रामीणों व माइनिंग संचालकों के बीच अढ़ाई घंटे चली पंचायत में विधायक उमेद पातुवास की उपस्थिति में कई मांगों पर सहमति बनी। पंचायत में गांव पिचौपा कलां के सरपंच प्रतिनिधि अशोक, पंच, माइनिंग विभाग के अधिकारी, ग्रामीण, सांगवान खाप पदाधिकारी, जिला पार्षद, जिला परिषद चेयरमैन आदि मौजूद रहे। 

वहीं विधायक उमेद पातुवास ने स्पष्ट किया कि अवैध माइनिंग नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों की मांग के अनुसार किसी भी सरकारी एजेंसी से माइनिंग क्षेत्र की पैमाइश करवाई जाएगी। ग्रामीणों की बकाया रॉयल्टी व क्षतिग्रस्म मार्ग का दोबारा निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों व माइनिंग संचालकों के बीच जो सहमति बनी है, उसे पूरा कराने के बाद ही माइनिंग शुरू होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!