Farmers Protest: 26 जनवरी को सड़कों पर उतरेंगे किसान? SKM ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का किया आह्वान

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jan, 2025 01:24 PM

skm called for a tractor march

टोहाना शहर के हिसार रोड स्थित पक्का किसान मोर्चा स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं द्वारा नई कृषि व्यापार नीति के की प्रतियों को जलाया गया।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर के हिसार रोड स्थित पक्का किसान मोर्चा स्थल पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं द्वारा नई कृषि व्यापार नीति के की प्रतियों को जलाया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई तथा नई कृषि व्यापार नीति के खिलाफ रोष जताया गया। किसान नेताओं ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को देश भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

जिला प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा नई कृषि व्यापार नीति को लाया जा रहा है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है और नई कृषि व्यापार नीति की प्रतियों को जलाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तीन कृषि कानून को अब नए तरीके से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है जिसका विरोध जारी है। पत्रकारों से बातचीत में लाभ सिंह हरि ने कहा कि आगामी 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और आज खनौरी बॉर्डर पर किसान मोर्चा की बैठक होनी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!