शाह के मंत्र पश्चात छोटा होगा मंत्रिमंडल, 6 या 7 मंत्री ले सकते हैं शपथ!

Edited By Isha, Updated: 12 Nov, 2019 10:28 AM

six or seven minister take oth in haryana govement

हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का स्वरूप बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। सूत्रों अनुसार अमित शाह ने मुख्यमंत्री

फरीदाबाद (महावीर) : हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल का स्वरूप बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। सूत्रों अनुसार अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल व अन्य भाजपा नेताओं को पहले विस्तार में मंत्रिमंडल छोटा रखने की बात कही है। इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो उन्होंने मंत्रिमंडल के लिए तैयार की गई सूची में भी कई परिवर्तन किए हैं। हालांकि भाजपा द्वारा सारे मामले को गोपनीय रखा गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो अब नया मंत्रिमंडल न केवल छोटा होगा बल्कि कुछ नए चेहरे भी इसमें दिखाई देंगे। रविवार देर रात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुख्यमंत्री मनोहरलाल व अन्य बड़े नेताओं की मुलाकात में मंत्रिमंडल पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस चर्चा में प्रदेश नेतृत्व की ओर से 10 मंत्रियों को बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया था जिसमें 6 भाजपा,2 जजपा व 2 निर्दलीय विधायक शामिल थे। हालांकि इसके अलावा भी कुछ नाम अतिरिक्त रूप में लिस्ट में शामिल थे लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में 10 मंत्रियों को बनाए जाने पर ही प्रदेश नेतृत्व अनुमति चाहता था। सूत्रों अनुसार अमित शाह ने लंबी मंत्रणा के बाद न केवल मंत्रिमंडल की सूची को छोटा किया बल्कि कई नाम भी बदल दिए। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री व अन्य भाजपा नेताओं को कुछ सीटों पर संघ पदाधिकारियों से राय मशविरा करने के भी निर्देश दिए जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल को लेकर संघ नेताओं से चर्चा भी की थी। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार छोटा हो सकता है।

बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा तैयार किया गया मंत्रिमंडल अब बदल चुका है। सूत्रों की मानें तो अमित शाह की मुहर के बाद 10 की बजाय अब 6 या 7 मंत्रियों को ही शपथ दिलाने की योजना है। इन मंत्रियों में 4 भाजपा, 2 जजपा के मंत्रियों का शपथ लेना तय माना जा रहा है जबकि एक निर्दलीय को शामिल करने की भी चर्चाएं हैं। सूत्रों अनुसार अमित शाह ने मुलाकात दौरान मंत्रिमंडल हेतु तैयार की गई सूची के सभी विधायकों की न केवल शैक्षणिक योग्यता के बारे में जानकारी ली बल्कि उनके राजनीतिक अनुभव व राजनीतिक सूझ-बूझ पर भी चर्चा की। शाह ने महिलाओं व युवाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की राय दी। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल छोटा होने के कारण पहले विस्तार में संभावित दिग्गज चेहरों में से किसी को संतोष करना पड़ सकता है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अभी अधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं कही गई है लेकिन सूत्रों अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में अब संख्या 10 से घटकर 6-7 तक हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!