पंचकूला में रविवार को होगा सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन, मुख्य वक्ता होंगे पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु*

Edited By Isha, Updated: 24 Jul, 2026 05:49 PM

sarv samaj brotherhood and goodwill gathering to be held in panchkula on sunday

सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और सर्व समाज के बीच भाईचारे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 26 जुलाई (रविवार) को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जाट धर्मशाला (जाट भवन) में भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजि

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): सामाजिक सौहार्द, आपसी विश्वास और सर्व समाज के बीच भाईचारे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 26 जुलाई (रविवार) को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जाट धर्मशाला (जाट भवन) में भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम किसी एक समाज तक सीमित न होकर सर्व समाज की सहभागिता पर आधारित होगा। इसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शिक्षण, किसान, युवा और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को नई दिशा दी जा सके।

कार्यक्रम के दौरान कैप्टन अभिमन्यु सामाजिक एकता, भाईचारे, राष्ट्रीय मूल्यों और समाज की साझा जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखेंगे। साथ ही वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में सभी वर्गों के बीच संवाद, सहयोग और समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा होने की संभावना है।

आयोजकों का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश में विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास और सौहार्द को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भाईचारा स्नेह मिलन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद को बढ़ावा देना और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, बुद्धिजीवी, युवा और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, पारस्परिक सम्मान और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी समाजों के प्रतिनिधियों और नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता के इस संदेश को मजबूत बनाने का आह्वान किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!