Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jun, 2025 09:40 PM

जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर से 250 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। जिसमें आधा दर्जन मरीजों की पहचान की गई। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन सात मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे।
गुड़गांव, (ब्यूरो): जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर से 250 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। जिसमें आधा दर्जन मरीजों की पहचान की गई। जबकि बीते 24 घंटे के दौरान उपचाराधीन सात मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक पहला मामला सेक्टर-46 निवासी 29 वर्षीय पुरुष है जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। दूसरा सेक्टर-52 निवासी 28 वर्षीय पुरुष है, तीसरा सेक्टर-47 निवासी 31 वर्षीय महिला है, चौथा सेक्टर-49 निवासी 28 वर्षीय पुरुष है। पांचवा केस सेक्टर-89 निवासी 33 वर्षीय महिला, छठां केस सेक्टर- 67 निवासी-48 वर्षीय महिला है। जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है सभी को होम आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की गई थी। जिसकों लेकर शहरवासियों में कोई गंभीरता देखने को नही मिल रही है।