किरण चौधरी ने बेटी श्रुति के चुनाव लड़ने पर लगाई मुहर, कहा- महेंद्रगढ़ भिवानी सीट होंगी उम्मीदवार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Jul, 2023 08:14 PM

shruti chowdhary will contest lok sabha elections from mahendragarh bhiwani

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दक्षिण हरियाणा उनका अपना मजबूत क्षेत्र है। इस क्षेत्र में हरियाणा कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं की जरूरत नहीं हैं, हम सक्षम हैं। इस दौरान किरण ने श्रुति चौधरी को...

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दक्षिण हरियाणा उनका अपना मजबूत क्षेत्र है। इस क्षेत्र में हरियाणा कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं की जरूरत नहीं हैं, हम सक्षम हैं। इस दौरान किरण ने श्रुति चौधरी को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने पर मुहर लगाते हुए कहा कि इस बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर श्रुति संसद में पहुंचेगी।

दरअसल किरण चौधरी व श्रुति चौधरी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची थी। इस दौरान पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू की अगुवाई में बाइकों के काफिले के साथ कांग्रेस नेताओं को मंच तक पहुंचाया गया। पूर्व चेयरमैन अजीत फोगाट की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किरण व श्रुति चौधरी को सम्मानित किया। सम्मेलन में भाजपा व जजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ज्वाइन करने की घोषणा की। किरण ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार की जमीन खिसक गई है। हरियाणा की जनता आगामी चुनावों में वोट की चोट पर हिसाब लेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर श्रुति चौधरी के लिए फील्ड में उतरकर मेहनत करने की बात कही। वहीं श्रुति चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश व देश के हालात बदल चुके हैं। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत के साथ देश में सरकार बनाएगी। साथ ही हरियाणा में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है।

किरण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन मजबूत है। उन्हें पूरे हरियाणा से इतना मतलब नहीं है। क्योंकि भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों में मैं व श्रुति कांग्रेस को मजबूत बनाने में सक्षम हैं। दूसरे नेताओं की इस क्षेत्र में जरूरत भी नहीं है। वहीं गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर वर्ग पर अन्याय किया है, ये सरकार लठ सरकार बन गई है। उन्होंने कहा कि किसानों की बर्बाद फसलों का 80 प्रतिशत मुआवजा बीमा कंपनियों ने सरकार की शह पर डकार लिया है। फैमिली व प्रोपर्टी आईडी के चक्कर में लोगों को धक्के खाने पर मजबूर हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!