शर्मनाक: दिव्यांग से की घिनौनी हरकत, घर का सामान लेने गया था पीड़ित, पढ़कर रूह कांप जाएगी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Feb, 2025 07:38 PM

shameful disgusting act done to disabled person shocked to read this

भिवानी जिले के एक गांव में दिव्यांग युवक से साथ दो व्यक्तियों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात उस समय हुई जब दिव्यांग दुकान में घर का सामान लेने गया था। इसी दौरान दुकानदार व अन्य ने दिव्यांग को बहाने से दुकान में बुला लिया।

भिवानी : भिवानी जिले के एक गांव में दुकानदार व कारिंदे ने दिव्यांग युवक से साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। वारदात उस समय हुई जब दिव्यांग दुकान में घर का सामान लेने गया था। इसी दौरान दुकानदार व अन्य ने दिव्यांग को बहाने से दुकान में बुला लिया। जहां उसे अंदर बंधक बनाकर कुकर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना बवानीखेड़ा में भिवानी जिले के एक युवक ने शिकायत में बताया कि उसका 19 वर्षीय छोटा भाई मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। 2 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह बुक डिपो एवं किरयाना स्टोर से घर का सामान लेने के लिए गया था। वहां पर दुकान मालिक महेंद्र व दुकान पर काम करने वाला बंटी थे। उन्होनें बहाने से दुकान में पीड़ित को बुलाया।

पीड़ित के भोलेपन का उठाया फायदा

दोनों ने उसके भाई के भोलेपन का फायदा उठाकर दुकान के अंदर ले जाकर कुकर्म किया। कुकर्म के बाद आरोपियों ने पीड़ित दिव्यांग किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका दिव्यांग भाई जब रोते हुए घर पहुंचा तो उसने पूरी वारदात की अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

पुलिस जांच में जुटी है- एसएचओ

वहीं बवानीखेड़ा थाना SHO सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें एक दिव्यांग के साथ कुकर्म की शिकायत मिली है। दिव्यांग का मेडिकल करवाया जाएगा ताकि कुकर्म की पुष्टि हो सके। साथ ही पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। जांच अधिकारी ने कहा मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!