शबनम हत्याकांडः 6 महीने बाद खुला राज, दहेज के दानवों की चाल देख पुलिस भी दंग... ऐसे बनाए थे सांप के काटने के निशान

Edited By Isha, Updated: 26 Aug, 2025 12:08 PM

shabnam murder case secret revealed after 6 months

जिले के बिलासपुर कस्बा के गांव मियांवाला में एक महिला की दहेज के दानवो ने जान ले ली। मामला 26 फरवरी 2025 का है। शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई और हत्या को हादसे का रूप दे दिया गया।

यमुनानगर(परवेज खान): जिले के बिलासपुर कस्बा के गांव मियांवाला में एक महिला की दहेज के दानवो ने जान ले ली। मामला 26 फरवरी 2025 का है। शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई और हत्या को हादसे का रूप दे दिया गया। 6 महीने बाद हत्याकांड से पर्दा उठा तो पुलिस के पैरों तले से जमीन खिसक गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके तुरंत बाद बिलासपुर पुलिस हरकत में आई और शबनम के पति शमीम अख्तर से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस के आगे शबनम के पति ने पूरा सच उगल दिया। 


उसने बताया कि दहेज के लिए शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का पता ना लगे इसके लिए उसके हाथ की चूड़ी से टांग पर सांप के काटने के निशान भी बनाए गए थे। उनकी इस साजिश पर इलाके के लोगों और महिला के परिजनों ने सच भी मान लिया था। लेकिन 6 महीने बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ना सिर्फ शबनम के परिवार को न्याय दिलाया बल्कि इस केस में शबनम के पति शमीम अख्तर उसके पिता इकबाल और मां ज़रीन परवीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

बिलासपुर के डीएसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामला 26 फरवरी 2025 का है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शबनम की गला दबाकर हत्या का खुलासा हुआ है जिसके बाद हमने पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!