PM मोदी समेत कई नेताओं ने हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

Edited By Isha, Updated: 25 Jan, 2026 01:06 PM

several leaders including pm modi extended birthday wishes to haryana cm

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सैनी के जनसेवा के प्रति उनके समर्पण भाव की भी प्रशंसा की।

डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री सैनी के जनसेवा के प्रति उनके समर्पण भाव की भी प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स' पर पोस्ट किया, 'जनसेवा में समर्पित हरियाणा के अर्जावान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। उनका जमीनी अनुभव राज्य के मेरे परिवारजनों के लिए बहुत कल्याणकारी सिद्ध हो रहा है। उनके नेतृत्व में हमारा यह प्रिय प्रदेश विकास की राह पर निरंतर अग्रसर है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नायब सिंह सैनी की अन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। मोदी जी के नेतृत्व में आप हरियाणा की समृद्धि, सुरक्षा और विरासत की निरंतर गति दे रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।"

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जन्सदिन की हार्दिक शुभकामनाए। में भगवान से आपके अच्छे स्वास्थ्य लंबी उन और सुखमय जीवन की प्रार्थना फरता हूँ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नायब सिंह सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी तारीफ की। उन्होंने पक्स पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ जनसेवा के पति आपका अटूट समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और दीर्घायु रहे। आपके नेतृत्व में पदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।"

योगी अदियत्यनाथ ने भी अपने सोशल मीडिया पर लिखा लोकप्रिय राजनेता एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु एवं सुयश से परिपूर्ण जीवन प्रदान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!