प्रशासनिक लोगों के लिए विधायक, जनता के लिए सेवादार और पार्टी के लिए साधारण कार्यकर्ता हूं : त्रिखा

Edited By Isha, Updated: 15 Dec, 2023 06:36 PM

servant to the public and ordinary worker to the party

मोदी के भारत में दोबारा मनोहर हरियाणा बनेगा" यह दावा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की चर्चा के समापन के बाद भाजपा की दिग्गज नेता विधायक सीमा त्रिखा ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): मोदी के भारत में दोबारा मनोहर हरियाणा बनेगा" यह दावा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की चर्चा के समापन के बाद भाजपा की दिग्गज नेता विधायक सीमा त्रिखा ने पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान किया। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों के चुनाव परिणाम तथा उसमें नए चेहरों को मुख्यमंत्री बनाए जाने से यह स्पष्ट हो गया है कि ना तो यहां परिवारवाद है और ना ही पार्टी किसी की बपौती है। समय अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां अपने कार्यकर्ताओं को यहां दी जाती है। उन्होंने कहा कि मैं प्रशासनिक लोगों के लिए विधायक, जनता के लिए सेवादार और पार्टी के लिए केवल एक साधारण कार्यकर्ता हूं।

कांग्रेस के पास लीडरशिप बहुत अधिक, लेकिन विचारधारा बिल्कुल नहीं 

 

 बता दे कि शुक्रवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री द्वारा राज्य गीत बनाए जाने के संकल्प पर कांग्रेस द्वारा कई सवालिया निशान खड़े किए गए, इस पर त्रिखा ने कहा कि जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ना खाऊंगा ना खाने दूंगा की नीति रखते हैं, उसी प्रकार से कांग्रेस की सोच है कि ना किया है और ना ही करने देंगे। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार रही, लेकिन खुद गीत नहीं ला सके। क्योंकि कांग्रेस के पास लीडरशिप बहुत अधिक है लेकिन विचारधारा बिल्कुल नहीं है और तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले पस्त हो चुके हैं और वह पशोपेश में पड़े नजर आ रहे हैं।

मिडिलमैन को साइड करने की नीति पर मुख्यमंत्री कामयाब हुए हैं   

 

सत्र के पहले दिन के मूल्यांकन पर बोलते हुए त्रिखा ने कहा कि आज का दिन बहुत पॉजिटिव रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिस प्रकार से 9 सालों के दौरान बदलाव करके उपलब्धियां हासिल की, यह जनहित में रही। मिडिलमैन को साइड करने की नीति पर सच में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कामयाब हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश का कोना-कोना लाभान्वित हो रहा है। प्रदेश का हरजन सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा है।

गरीब को उसका अधिकार मिल रहा है। प्रदेश अपराध मुक्त हो रहा है। भ्रष्टाचार कम हुआ है। नौकरियों मे खर्ची पर्ची खत्म हुई तथा योग्यता आधार बनी है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आज केवल नारा नहीं उस पर काम हो रहा है। महिलाएं सुरक्षित हुई हैं। जनता आर्थिक रूप से संपन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि एक टीचर के व्यवहार को लेकर भी जो आज पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला में तीखी बहस हुई क्योंकि दोनों ही अलग-अलग सरकारों में मंत्री की जिम्मेदारी का अनुभव रखते हैं। जिस प्रकार से हमारी सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया और वह शख्स जेल में है, ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। मेरी मित्र पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल के दौरान भी कभी ऐसी कार्यवाही नहीं देखी गई।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!