नागिन ने लिया नाग की हत्या का बदला, सांप के काटने से दो की मौत(Video)

Edited By Shivam, Updated: 13 Jun, 2018 10:47 PM

अक्सर जो हम पुरानी कहानियां या फिल्मों में देखते हैं कि यदि नाग व नागिन के जोड़े में से यदि एक को मार दिया जाता है, तो दूसरा मारने वाले को नहीं छोड़ता और अपने साथी की मौत का बदला लेता है। इसी प्रकार की चर्चा हरियाणा के जिला जींद के खंड जुलाना में हो...

जुलाना(विजेंदर): अक्सर हम पुरानी कहानियां या फिल्मों में देखते हैं कि यदि नाग व नागिन के जोड़े में से यदि एक को मार दिया जाता है, तो दूसरा मारने वाले को नहीं छोड़ता और अपने साथी की मौत का बदला लेता है। इसी प्रकार की चर्चा हरियाणा के जिला जींद के खंड जुलाना में हो रही है। जहां एक प्रवासी मजदूर जो कि मार्ग की इंटर लॉकिंग का कार्य कर रहा था कि अचानक वहां पर सांप निकल आया, जिसे उसने आनन-फानन में मार गिराया और व रात्रि को अपने घर पर सो रहा था तो उसे सांप ने डस लिया। जिसकी इलाज के दौरान पीजीआई रोहतक में मौत हो गई।

मृतक के साथी व्यक्ति अनुसार, फैक्ट्री में काम के दौरान अली ने एक सांप को अपने हाथों मार डाला। रात को जब वह सोने को गया तो उसके कमरे में आकर दूसरे सांप ने उसे काट लिया। बताया जा रहा है कि जैसा सांप उसने मारा था, हूबहू उससे मिलती शक्ल के दूसरे सांप ने उस मजदूर को काट लिया। जिसके बाद अली को रोहतक पीजीआई में ले जाया गया और वहां उसने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

वहीं जुलाना में ही दूसरी घटना वार्ड 13 निवासी मंगल को भी सांप ने डस लिया। मंगल रात को अपनी झोपड़ी के बाहर सोया हुआ था अचानक झाडिय़ों से एक सांप आया और उस सांप ने उसके हाथ को काट लिया। सांप के डसते ही उसने सांप को पकड़ कर झाडिय़ों में वापिस फेंक दिया। मंगल को  पीजीआई खानपुर में दाखिल कराया गया उसकी भी मौत हो गई। मेडिकल करवाने के बाद दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!