YouTuber Elvish के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई, गुरुग्राम पुलिस ने घर को 'किले' में बदला...जानें कारण

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2026 10:21 AM

security increased outside youtuber elvish yadav s house

बिग बास ओटीटी सीजन दो के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को बीते दिनों लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है

डेस्क:  बिग बास ओटीटी सीजन दो के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव को बीते दिनों लारेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। गैंग की तरफ से रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

धमकी भरा संदेश और पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का रणदीप मलिक बताया है। यह संदेश मिलते ही एल्विश के परिवार ने तुरंत गुरुग्राम पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन 'अलर्ट मोड' पर आ गया है।

एल्विश यादव के सेक्टर-56 स्थित आवास पर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। पुलिस ने उनके घर के बाहर सुरक्षा घेरा इतना मजबूत कर दिया है कि वह किसी सुरक्षित किले जैसा नजर आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!