Haryana: स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव, अब होगा ये टाइम, जल्दी देखें शेड्यूल
Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Sep, 2025 09:01 PM

हरियाणा में विद्यालयों के समय में विशेष बदलाव किया गया है।
भिवानी : हरियाणा में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विद्यालयों के समय में विशेष बदलाव किया गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार, 30 सितंबर (मंगलवार) को प्रदेश के सभी राजकीय स्कूल सामान्य समय से देर से खुलेंगे। उस दिन विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट में संचालित स्कूलों के लिए भी व्यवस्था तय की गई है। पहली शिफ्ट की कक्षाएं सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक चलेंगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय सामान्य दिनों जैसा ही रहेगा।
उल्लेखनीय है कि इस बार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 23 सितंबर से हुई है और ये 1 अक्टूबर तक चलेंगे। इसके तहत 30 सितंबर को अष्टमी और 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस निर्णय से छात्रों और शिक्षकों को त्योहार के दिन सुबह के समय धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

Electric City Buses हरियाणा के 11 और शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, इन जिलों के लोगों को...

सावधान! हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश का Alert, किसान फसलों को लेकर इन बातों का रखे ध्यान,...

हरियाणा बना देश में नंबर-1, त्रि-भाषाई शिक्षा प्रणाली लागू... 9वीं-10वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य

सावधान! हरियाणा में Yellow Alert जारी, तेज हवाएं, बारिश-ओलावृष्टि की संभावना...किसान रखें इन बातों...

Haryana: जीत के जश्न के बीच मातम, खेलो इंडिया में 3 मेडल जीतने वाले इंटरनेशनल एथलीट का रेलवे ट्रैक...

हरियाणा में 2 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट: आज हर जगह बरसेगा पानी...गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Bhiwani: मुठभेड़ के बाद 2 कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, भागते समय बाइक ग्रिल से टकराई, दोनों की टांगें...

मामूली विवाद बना हिंसक, 2 पक्षों में जमकर बरसे हथियार, 2 महिलाओं सहित 7 लोग जख्मी

HBSE 12th Exam:नकल का 'खुला खेल', ग्रुप में बैठकर पेपर दे रहे थे छात्र...ड्यूटी से हटाए गए अधिकारी

HBSE एक्शन मोड में: बोर्ड अध्यक्ष के छापे में पकड़ी गई नकल, लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक सस्पेंड