Haryana School Timing: ठंड के चलते हरियाणा के स्कूलों के समय में बदलाव, अब इस टाइम पर होंगे OPEN, देखें शेड्यूल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Oct, 2025 02:13 PM

school timings change in haryana check schedule here

हरियाणा में मौसम में बदलाव को देखते हुए दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) में संचालित सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब दूसरी पाली के स्कूल 5 मिनट पहले शुरू होंगे और 1 घंटा पहले छुट्टी दी जाएगी।

डेस्कः हरियाणा में मौसम में बदलाव को देखते हुए दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) में संचालित सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब दूसरी पाली के स्कूल 5 मिनट पहले शुरू होंगे और 1 घंटा पहले छुट्टी दी जाएगी। यह नया शेड्यूल बुधवार (आज) से लागू हो गया है। वहीं, पहली पाली और एकल शिफ्ट (सिंगल शिफ्ट) वाले स्कूलों के समय में बदलाव नवंबर के मध्य यानी 15 नवंबर से किया जाएगा।

दोहरी शिफ्ट वाले स्कूलों में दोपहर के बाद लगने वाली शिफ्ट दोपहर 12:40 बजे शुरू होंगी, जबकि शाम 05:15 बजे छुट्टी कर दी जाएगी। जबकि अभी तक स्कूलों में दूसरी पाली की कक्षाएं दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक लगाई जा रहीं थी। अन्य सभी स्कूलों के समय में 15 नवंबर से बदलाव होगा।

साथ में अगले महीने से एकल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह 09:30 बजे से दोपहर बाद 03:30 तक रहेगा। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी।

वर्तमान में एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक है। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सबुह सात बजे से दोपहर 12:30 तक होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!