मनीषा मौत मामले का खुलासा होने तक सील किया गया है घटनास्थल, 3 सितंबर से जांच कर रह टीम

Edited By Isha, Updated: 28 Sep, 2025 10:49 AM

scene of manisha s death has been sealed until the investigation is complete

मनीषा मौत मामले में सीबीआई के अधिकारी फिलहाल दिल्ली में तीसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय लेकर मामले का खुलासा करने में जुटे हैं, इसी बीच भिवानी के सिंघानी नहर के आसपास की जगह जहां  मनीषा का

भिवानी: मनीषा मौत मामले में सीबीआई के अधिकारी फिलहाल दिल्ली में तीसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर राय लेकर मामले का खुलासा करने में जुटे हैं, इसी बीच भिवानी के सिंघानी नहर के आसपास की जगह जहां  मनीषा का शव पहली बार लोहारू पुलिस को बरामद हुआ था, उसे सील कर दिया है। 

अब तक सीबीआई की टीम भी घटनास्थल पर चार बार पहुंचकर जांच कर चुकी है। जबकि दिल्ली से बुलाई गई सेंट्रल एफएसएल टीम ने मनीषा मौत मामले में सीन रिक्रिएट कर एक-एक पहलू को बारीकी से जाना है। इस दौरान मनीषा मौत मामले में चश्मदीद, खेत मालिक और खेत का साझेदार भी मौजूद रहा है।

तीन सितंबर से मनीषा मौत मामले में सीबीआई की टीम जांच में जुटी है। सीबीआई की जांच अब निर्णायक मोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि दिल्ली एम्स की तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सीबीआई के हाथ लग चुकी है। जिस पर चिकित्सा विशेषज्ञों की राय जानने के लिए एक टीम दिल्ली गई हुई है जबकि सीबीआई के कुछ अधिकारी यहां डटे हैं। 

सीबीआई की टीम घटना स्थल पर कई बार पहुंची है। हालांकि लोहारू पुलिस ने मनीषा का शव बरामद होने के दौरान ही मौके से सभी तथ्यों और सबूतों को जुटा लिया था। जब तक सीबीआई को जांच सौंपी गई तब तक बारिश में घटना स्थल पर सबकुछ धुल चुका था और बरसाती पानी भी कई दिनों तक जमा रहा था। फिलहाल बारिश का पानी सूख चुका है और सीबीआई ने टेपिंग कर आसपास के क्षेत्र को संरक्षित यानी सील कर दिया है। सीबीआई के अधिकारी जांच के लिए जब भी सिंघानी व ढिगावा पहुंचे, एक गाड़ी हमेशा घटना स्थल पर मौजूद रही है।
 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!