संत रविदास जयंती समारोह की तैयारियां पूरी, सीएम नायब सैनी करेंगे कई घोषणाएं

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jan, 2026 06:12 PM

sant ravidas jayanti celebrations complete cm saini make several announcements

हरियाणा सरकार और दलित संगठनों की ओर से 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में मनाई जाने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा सरकार और दलित संगठनों की ओर से 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में मनाई जाने वाली संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा, आवासन व शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल संत रविदास जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दलित कल्याण की कई घोषणाएं कर सकते हैं। पूरे प्रदेश से दलित समाज के लोग संत रविदास जयंती समारोह में भागीदारी करने कुरुक्षेत्र के उमरी में पहुंचेंगे।

हरियाणा सरकार की ओर से संत-महापुरुषों की जयंतियां नियमित रूप से मनाई जा रही हैं। संत रविदास के जयंती समारोह में हरियाणा सरकार के साथ हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट मुख्य आयोजक की भूमिका में है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार और जन चेतना ट्रस्ट के संयोजक सुदेश कटारिया ने संत रविदास जयंती की तैयारियों के लिए पूरे राज्य का दौरा किया। कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करने के बाद सुदेश कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जयंती समारोह में दलितों के उत्थान की नई योजनाओं की घोषणा करेंगे। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की ओर से मुख्यमंत्री को दलित समाज की ओर से एक मांगपत्र सौंपा जा चुका है।

सुदेश कटारिया ने बताया कि हरियाणा सरकार महापुरुषों और संतों को सम्मान प्रदान करने के लिए लगातार राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए मनोहर लाल ने यह परंपरा आरंभ की थी, जिसे मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूरे सम्मान के साथ निभा रहे हैं। कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दलित मंत्रियों, भाजपा नेताओं और दलित संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। भाजपा एससी मोर्चा की ओर से भी कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।  

जनचेतना ट्रस्ट के संजोयक सुदेश कटारिया के अनुसार राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी, झज्जर तथा फतेहाबाद से ब्लाक स्तर तक और शेष नौ जिलों से जिला स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया समेत कई दलित नेता जुटे रहे। कटारिया ने बताया कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!