दादरी में सफाई कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल, आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 May, 2025 02:05 PM

sanitation workers went on hunger strike in dadri declared fight till end

सफाई कर्मचारियों ने गुरूग्राम में हटाए गए कर्मियों को वापिस करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर रोष बना हुआ है। उसी के चलते उन्होंने दादरी नगर परिषद कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : सफाई कर्मचारियों ने गुरूग्राम में हटाए गए कर्मियों को वापिस करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर रोष बना हुआ है। उसी के चलते उन्होंने दादरी नगर परिषद कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और अनिश्चितकालीन हड़ताल कर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।

सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुरज कुमार व चंद्रभान की अगुवाई में 11 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे और रोष प्रदर्शन किया। उन्होनें कहा कि सरकार बार-बार उनसे उनकी मांगों को पूरा करने का वादा करती है लेकिन बाद में मुकर जाती है। जिसके चलते उनकी मांगें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। वे 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। यदि फिर भी सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेंगे और शहर में कूड़े के ढेर लगेंगे। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि यह एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल सरकार जगाने के लिए है। यदि सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!