नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्षों के साथ सैनी ने की अहम बैठक, अगामी चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Edited By Saurabh Pal, Updated: 05 Jan, 2024 05:49 PM

saini held an important meeting with newly appointed bjp district presidents

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी ने नवनियुक्त 22 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक का एजेंडा 2024 के चुनाव में बड़े बहुमत से पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी ने नवनियुक्त 22 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक का एजेंडा 2024 के चुनाव में बड़े बहुमत से पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाना था।

बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली ने एक प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में नायब सैनी ने जिलाध्यक्षों के साथ हुई बैठक को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि सभी पदाधिकारियों के साथ अगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही केंद्र और राज्य की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जिसने जो कहा है वह किया है। पूर्व में नारे लगते थे कि गरीबी हटाएंगे, लेकिन गरीबी नहीं हटती थी। बल्कि गरीब व्यक्ति अपना वोट देकर मायूस महसूस करता था। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा और सरकार की योजनाओं से गरीबी को दूर किया जा रहा है।

PunjabKesari

इसके साथ ही कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार तेज गति से बढ़ जाता है। बीजेपी की सरकार में विकास तेज होता है। यह अंतर स्पष्ट रूप से हमने देखा है। उन्होंने कहा कि 3 राज्यों की ऐतिहासिक जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पंचकूला आ रहे हैं। हम उनका भव्य रोड शो के माध्यम से स्वागत करेंगे। वहीं रोड शो को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 11 बजे से रोड शो शुरू होगा। जेपी नड्डा का रोड शो एक घंटे का होगा। उन्होंने समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा आज सैनी भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इस बैठक में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी।

वहीं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने बाताया कि पीएम मोदी भी हरियाणा में बड़ी रैली करेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी बड़ी रैलियां आयोजित होंगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व सिरसा में अमित शाह एक बड़ी रैली कर चुके हैं। इस दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव इक्कठे होने के सवाल पर सैनी ने कहा कि यह चुनाव आयोग का विषय है, लेकिन बीजेपी पूरी तरह से तैयार है।

नायब सैनी ने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी पर तंजिया लहजे में कहा कि कांग्रेस के लोग दो लहरों में बंटे हुए हैं, यह लहरे एक साथ हो ही नहीं सकती। अगर एक साथ हो जाती हैं तो भूचाल आ जाता है। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पर शोले फ़िल्म के कलाकार असरानी का डायलाग बोलते तंज कसा, सैनी कहा कांग्रेस का यह हाल है कि आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ बाकी मेरे पीछे आओ।

ईडी की प्रदेश में हुई रेड पर के सवालों के जवाब नायब सैनी ने कहा कि ईडी स्वतंत्र एजेंसी है। वह कार्रवाई कर सकती है। कांग्रेस के समय भ्रष्टाचार बढ़ता है बीजेपी के समय मे विकास बढ़ता है। आज देश के अंदर वह सरकार है जिसकी आंखे खुली हैं। ये तो ईडी पर आरोप लगाकर सरकार को घेरते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होकर बताना चाहिए यह काम मैंने किया है या नहीं।

इसके अलावा सिरसा की एक नामी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर करीब 500 छात्राओं ने एक गुमनाम पत्र के माध्यम से यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस पर पूछे गए सवाल पर सैनी ने कहा कि मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!