मुहुर्त से पहले दुकान में चोरी, CCTV में कैद हुए आरोपी (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 07 Aug, 2019 05:47 PM

कैथल में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले 10 दिनों में चोरों ने टिम्बर मार्कीट की अलग-अलग दुकानों में चौथी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अब चोरों श्री श्याम प्लाइवुड दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां से चोर

कैथल (सुखविंद्र सैनी): कैथल में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले 10 दिनों में चोरों ने टिम्बर मार्कीट की अलग-अलग दुकानोंचोरी की घटना को अंजाम दिया है और अब ताजा मामले में चोरों ने श्री श्याम प्लाइवुड दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान मालिक सन्नी मंगला ने बताया कि उसकी दुकान पहले अंदर मार्कीट में थी। कुछ दिन पहले ही दुकान बाहर शिफ्ट की है। अभी दुकान का मुहुर्त भी नहीं किया था तो चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। चोरी की घटना सी.सी.टी.वी. में कैद है।

यहां से चोर एक एल.ई.डी., 20 हजार रुपए नकदी, 2 लाख रुपए का हार्डवेयर चोरी करके ले गए और इसके अलावा चोरों ने दुकान के अंदर व बाहर लगे 5 सी.सी.टी.वी. तोड़ दिए।चोर दुकान के अंदर रात्रि 3.18 बजे घुसे और करीब 4 से 5 मिनट में ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।  फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 2 चोर बाहर खड़े रहकर रैकी कर रहे हैं और 2 चोर कैमरे तोड़ते हुए अंदर से सामान चोरी करने अंदर जाते है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!