(VIDEO) लुटेरे आए...महिला की छीनी बाली, भागते वक्त बस ने मारी टक्कर..उठकर हुए फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 29 May, 2024 03:11 PM

आए दिन बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला करनाल से सामने आया है। जहां करनाल के कैथल पुल के पास एक ई-रिक्शा आकर रुकती है। ई-रिक्शा से एक युवक बाहर निकलता है और जैसे ही ई-रिक्शा चलने लगती है, तभी युवक ई-रिक्शा में मौजूद महिला के कानों से बाली...

करनाल : आए दिन बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला करनाल से सामने आया है। जहां करनाल के कैथल पुल के पास एक ई-रिक्शा आकर रुकती है। ई-रिक्शा से एक युवक बाहर निकलता है और जैसे ही ई-रिक्शा चलने लगती है, तभी युवक ई-रिक्शा में मौजूद महिला के कानों से बाली निकाल कर भागने की कोशिश करने लगता है।

बताया जा रहा है कि युवक के भागते ही उसके इंतजार में रिक्शा से थोड़ी ही दूर खड़े बाइक सवार ने बाइक को पीछे किया। इतने में ही सामने से आ रही बस ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। लुटेरों को पकड़ने के लिए पीछे से आ रहे लोगों ने पूरी कोशिश की लेकिन अफरा-तफरी में लुटेरे अपनी बाइक वहीं छोड़ कर भाग गए। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

दरअसल पीड़ित वृद्ध महिला करनाल से अपनी दवा लेने के लिए कुरुक्षेत्र जा रही थी। बस स्टैंड से उसे बस पकड़नी थी, लेकिन उससे पहले ही ये सब बवाल हो गया। पीड़ित महिला की मानें तो वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की कोशिश में थे और आनन-फानन में उनसे एक बाली वहीं पर गिर गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)



 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!