रोडवेज बस और ट्राले में जोरदार भिड़ंत, 25 यात्री घायल(Video)

Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Jul, 2018 03:50 PM

गुरुग्राम फरूरखनगर रोड पर सुलतालपुर झील के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे हरियाणा रोडवेज की बस और ट्राला के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई,  ट

गुरुग्राम( सतीश राघव): गुरुग्राम फरूरखनगर रोड पर सुलतालपुर झील के पास शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे हरियाणा रोडवेज की बस और ट्राला के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई,  टक्कर इतनी जोरदार था कि बस में मौजूद 25 सवारियां गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि अाप तस्वीरे देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सवारियों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
PunjabKesariचश्मदीदों की माने तो गुरुग्राम से झज्जर जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस जैसे ही सुलतालपुर लेक से थोड़ी दूर पहले साढराणा के रास्ते के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने सामने से टक्कर मार दी।
PunjabKesari
बस और ट्राला काफी तेज था, जिसके चलते दोनों गाड़ियों के परख्चचे उड़ गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!