सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बुलेट को मारी टक्कर, मां की दर्दनाक मौत(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 01 Feb, 2020 02:53 PM

करनाल मेरठ रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बुलेट सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे...

करनाल(केसी आर्या): करनाल मेरठ रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बुलेट सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक अमृतपुर कला के रहने वाले मां बेटा बुलेट पर सवार होकर करनाल से दवाई लेकर अपने गांव वापिस लौट रहे थे कि तभी मेरठ रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। 

वहीं मां बेटे को टक्कर मारकर कंटेनर चालक फरार हो रहा था, लेकिन लोगों की मदद से पुलिस ने उसे काबू कर लिया। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!