सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के जवान की मौत, भाजपा नेता का बेटा था मृतक

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Jul, 2020 01:36 PM

road accident in fatehabad

फतेहाबाद जिले के चंदोकलां गांव के पास सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। मृतक पुलिस जवान फतेहाबाद के भाजपा जिला महामंत्री का बेटा था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।

फतेहाबाद (रमेश): फतेहाबाद जिले के चंदोकलां गांव के पास सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के सिपाही की मौत हो गई। मृतक पुलिस जवान फतेहाबाद के भाजपा जिला महामंत्री का बेटा था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। 

PunjabKesari, haryana

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने बताया कि पंजाब के मानसा जिले में पंजाब पुलिस की नारकोटिक्स सेल में सिपाही प्रहलाद सिंह तैनात था। वह सोमवार को है छुट्टी पर घर आया हुआ था। इस दौरान वह अपने ननिहाल गया हुआ था। देर रात ननिहाल से वापस लौटते समय प्रहलाद सिंह की कार अनियंत्रित होकर पहले दीवार से टकराई और फिर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी के मुताबिक कार के सामने अचानक नील गाय आ गई थी और इसी कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी मिली है कि दुर्घटना से कुछ समय पहले सिपाही ने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज किया था और बाद में उस मैसेज को डिलीट भी कर दिया। 

PunjabKesari, haryana

इस बारे में जब पुलिस से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फिलहाल परिजनों ने सड़क दुर्घटना में ही सिपाही की मौत होना बताया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!