इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, लूटपाट के मामले में कई सालों से चल रहा था फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2020 11:05 AM

rewarded rogue policeman looting case was on the run for many years

जिले की चांदडाका चौकी पुलिस को एक ऐसी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो लूटपाट के मामले में वर्ष 2007 से फरार चल रहा है। आरोपी की पहचान अखतर पुत्र पृथ्वी निवासी तिगांव के रुप में हुई ...

पिनगवां (ब्यूरो) : जिले की चांदडाका चौकी पुलिस को एक ऐसी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जो लूटपाट के मामले में वर्ष 2007 से फरार चल रहा है। आरोपी की पहचान अखतर पुत्र पृथ्वी निवासी तिगांव के रुप में हुई है। जिस पर तीन हजार रुपये की इनाम लगी हुई थी। आरोपी के खिलाफ हरमादा थाना राजस्थान (जयपुर) में भी मामला दर्ज है, जिसमें वह पीओ चल रहा है। लेकिन आरोपी ने लंबे समय तक पुलिस की आंखो में धूल झोंकने का काम किया, आखिर में चांदडाका चौकी इंचार्ज नरेंद्र की टीम ने आरोपी को तिगांव से धर दबोच लिया।

चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ वर्ष 2007 में लूटपाट जैसी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। जिसमें वह फरार चल रहा था। जैसी ही आरोपी की तिगांव में मौजूद होने की सूचना मिली तो पुलिस ने तिगांव में दबिश दी और आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त कर ली। चौकी इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि आरोपी पर तीन हजार रुपये का इनाम भी लगा हुआ था। क्षेत्र में जो भी आरोपी पीओ, फरार चल रहे हैं, सभी को जल्द गिरफतार कर सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!