वाइन शॉप कर्मी बन सेवानिवृत महिला आईएएस से 1.92 लाख ठगे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Aug, 2022 07:24 PM

retired ias cheated on the name of online wine purchase

साइबर थाना क्षेत्र में वाइन शॉप कर्मी बन एक युवक ने सेवानिवृत वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी को 1.92 लाख की चपत लगा दी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ने शराब के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर...

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर थाना क्षेत्र में वाइन शॉप कर्मी बन एक युवक ने सेवानिवृत वरिष्ठ महिला आईएएस अधिकारी को 1.92 लाख की चपत लगा दी। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ने शराब के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


सुशांत लोक में रहने वाली उत्तर प्रदेश कैडर की सेवानिवृत्त महिला आइएएस अधिकारी के घर पर 23 जुलाई को मेहमान आए थे। ऐसे में उन्होंने शाम छह बजे जगदीश वाइन शॉप के लिए वेबसाइट पर मिले नंबर पर फोन कर ऑनलाइन ऑर्डर किया। फोन पर जालसाज ने खुद को वाइन शॉप कर्मी बताया। आरोपी ने उन्हें अपनी बातों में उलझा दिया। घर में मेहमानों के आने की जल्दबाजी में उन्होंने भी क्रेडिट कार्ड का ओटीपी जालसाज को बता दिया। गया। इसके बाद कई बार में कुछ ही देर में उनके  खाते से 1.92 लाख रुपये निकल गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जिस खातों में रुपये गए थे, उनकी जानकारी निकाली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!