दादरी में CBI टीम की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रूपए की रिश्वत लेता सेना का रिटायर्ड कर्नल गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Apr, 2025 10:59 AM

retired army colonel arrested for taking bribe

चरखी दादरी के गांव चांदवास में बुधवार देर रात CBI की टीम ने रेड कर एक रिटायर्ड कर्नल को करीब 22 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : चरखी दादरी के गांव चांदवास में बुधवार देर रात CBI की टीम ने रेड कर एक रिटायर्ड कर्नल को करीब 22 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।  रिटायर्ड कर्नल पर आरोप है कि उसने एक अस्पताल को ECHS (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पैनल में रखने के लिए पैसे मांगे थे। पुलिस रिटायर्ड कर्नल को बाढड़ा थाने ले गई। वहां उनसे CBI टीम वहीं पर पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कर्नल राजस्थान के राजगढ़ में संचालित अस्पताल को ECHS पैनल में बनाए रखने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने अस्पताल प्रबंधन से 22 लाख रुपए की मांग की थी। निजी अस्पताल के संचालक ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो रिटायर्ड कर्नल ने उसके अस्पताल को ECHS पैनल से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद अस्पताल संचालक ने इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ की CBI टीम ने रिटायर्ड कर्नल को काबू किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!