हरियाणा के इस जिला के लिए राहत की खबर, काेराेना संक्रमित 2 मरीज ठीक हाेकर घर लाैटे

Edited By vinod kumar, Updated: 15 May, 2020 04:06 PM

report of 2 corona infected patients in sirsa came negative

हरियाणा के सिरसा जिला के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल में दो काेरोना संक्रमित मरीजाें की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। दोनों मरीज नांदेड़ से लौटे थे, वहां से लौटते ही इनके सैंपल लिए थे। जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब लगभग 14 दिन के बाद...

सिरसा (सतनाम):  हरियाणा के सिरसा जिला के लिए राहत भरी खबर है। नागरिक अस्पताल में दो काेरोना संक्रमित मरीजाें की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। दोनों मरीज नांदेड़ से लौटे थे, वहां से लौटते ही इनके सैंपल लिए थे। जिसमें इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब लगभग 14 दिन के बाद दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, जिसके बाद इन्हें नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

आज नागरिक अस्पताल में सिरसा के डीसी, सीएमओ सहित अस्पताल के कोविड-19 स्टाफ ने ताली बजाकर हाैसला बढ़ाया। गौरतलब है कि जिला में नांदेड़ से कुल 18 श्रद्धालु आए थे, जिनका कोविड-19 टेस्ट करवाया गया था। इन श्रद्धालुओं में दो कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब 14 दिन बाद दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इस मौके पर डीसी आरसी बिधान ने कहा कि अब काेराेन का एक ही एक्टिव केस जिला में रह गया है। यहां कुल 7 मरीज थे, जिनमें से 6 ठीक होकर अपने घर पर चले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!