सोनाली मर्डर मामला : आरोपी सुधीर व सुखविन्द्र का रिमांड 2 दिन और बढ़ा

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2022 10:13 AM

remand of accused sudhir and sukhwinder extended for 2 more days

भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने वीरवार को आरोपी पी.ए. सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविन्द्र को 2 दिन के रिमांड के बाद वहां की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कहा कि अभी पूछताछ कंपलीट नहीं हुई है

हिसार: भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने वीरवार को आरोपी पी.ए. सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविन्द्र को 2 दिन के रिमांड के बाद वहां की कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कहा कि अभी पूछताछ कंपलीट नहीं हुई है, इसलिए आरोपियों का और रिमांड मंजूर किया जाए। अदालत ने पुलिस की दलील पर गौर करते हुए आरोपियों का 2 दिन का रिमांड मंजूर कर लिया।रिमांड के बाद पुलिस आरोपियों को अब शनिवार को गोवा की अदालत में पेश करेगी। इससे पहले अदालत ने दोनों आरोपियों का 6 सितम्बर को 2 दिन का रिमांड मंजूर किया था। उससे पहले गोवा अदालत ने दोनों आरोपियों का 26 अगस्त को 10 दिन का रिमांड मंजूर किया था। गोवा पुलिस दोनों आरोपियों का 12 दिन का रिमांड हासिल करने के बावजूद पूछताछ पूरी नहीं कर पाई है। 

सनद रहे कि 22 अगस्त की रात गोवा के कर्लीज क्लब में सोनाली फौगाट की तबीयत बिगड़ गई थी। आरोपी सुधीर 23 अगस्त की सुबह उनको वहां के अस्पताल में ले गया था, जहां डॉक्टरों ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया था। आरोप है कि क्लब में आरोपी सुधीर ने सोनाली को ड्रग की ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी सुधीर व सुखविन्द्र तथा ड्रग मामले में क्लब संचालक एडविन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गोवा अदालत ने बुधवार को आरोपी एडविन की जमानत सशर्त मंजूर की थी।

रिंकू ढाका ने सी.बी.आई. जांच के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
मृतका के भाई भूथन (फतेहाबाद) निवासी रिंकू ढाका ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच सी.बी.आई. से करवाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि गोवा पुलिस मामले को केवल आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविन्द्र तक ही सीमित रखना चाहती है। जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या का मास्टरमाइंड कोई और है। सुधीर तो केवल एक मोहरा लग रहा है। इसलिए गोवा पुलिस से जांच लेकर सी.बी.आई. के हवाले करवाई जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!