Edited By Isha, Updated: 20 Aug, 2026 10:46 AM

हरियाणा सरकार एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दे रही है।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार एलोपैथी के साथ आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसी आयुष चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा दे रही है।
यहां जारी बयान में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मई 2023 में लागू की गई आयुष चिकित्सा प्रतिपूर्ति नीति का लाभ सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को मिल रहा है। इस नीति के तहत पात्र लाभार्थी आयुष पद्धति से इलाज कराने के बाद नियमों के अनुसार अपने इलाज का खर्च सरकार से वापस ले सकते हैं।
आयुष विभाग ने अब तक 18 निजी और विशेषज्ञ अस्पतालों को नीति के तहत एम्पैनल्ड किया है। इन अस्पतालों में पात्र लाभार्थी इलाज करा सकते हैं और बाद में निर्धारित प्रक्रिया के तहत खर्च की प्रतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं।