हरियाणा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर FIR, एक वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद... जानें पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 20 Aug, 2026 01:12 PM

fir against haryana social media influencer

हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिखा राघव की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब रास्ते में लेडी सरपंच का ट्रैक्टर खड़ा होने को लेकर बनाई गई उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई

हरियाणा: हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिखा राघव की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं, जब रास्ते में लेडी सरपंच का ट्रैक्टर खड़ा होने को लेकर बनाई गई उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई। वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने लेडी सरपंच पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा होने की वजह से आम महिलाएं और राहगीर काफी परेशान हो रहे थे।

 
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में इन्फ्लुएंसर ने आरोप लगाया था कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद रास्ते में इस तरह ट्रैक्टर खड़ा करने से यातायात बाधित हुआ, जिससे आने-जाने वाली महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। देखते ही देखते यह वीडियो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर होने लगा।

 मामले का संज्ञान लेते हुए लेडी सरपंच और उनके समर्थकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो के जरिए उनकी छवि धूमिल करने और भ्रामक बातें फैलाने की कोशिश की गई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!