Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 22 Aug, 2019 11:02 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 22 august

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

हरियाणा में एक नए मंत्रालय का होगा गठन, सीएम खट्टर का आदेश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में एक नए मंत्रालय के गठन करने का आदेश जारी किया है, जो मानव संपदा मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा। इस मंत्रालय के माध्यम से लोगों को रोजगार, श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाएं, शिक्षा, मेडिकल सुविधा, पैंशन सहित लोगों की हर तकलीफ से सम्बन्धित विषयों को लेकर काम किया जाएगा। यह मंत्रालय बनाने...

AJL प्लॉट आवंटन मामला: हुड्डा ने रखी आरोपों को निरस्त करने की मांग
एजेएल प्लॉट आवंटन मामले को लेकर आज सीबीआई की विशेष अदालत में हुई सुनवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर लगे आरोपों को लेकर बहस हुई। इस दौरान बचाव पक्ष ने कोर्ट में हुड्डा के आरोपों को निरस्त करने को लेकर याचिका लगाई, जिसपर सीबीआई अपना जवाब 18 सितंबर को दाखिल करेगी। आज हुई सुनवाई के दौरान भूपेन्द्र सिंह हुड्डा...

आमिर खान हुए भाजपा में शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
पलवल में कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल को बड़ा झटका लगा है। पलवल से उनके समर्थक और मुस्लिम नेता आमिर खान ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शेखपुरा मोहल्ले में आमिर खान को भाजपा पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

ओपी चौटाला ने दिल्ली कोर्ट में लगाई अर्जी, कहा- इतने दिन और बढ़ा दी जाए पैरोल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जो इस समय पत्नी स्नेहलता के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दो सप्ताह के पैरोल पर आए हुए हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी लगाते हुए कहा है कि उनकी पैरोल की अवधि 4 हफ्ते और बढ़ा दी जाएद्ध ओपी चौटाला की इस याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट कल यानि शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

हरियाणा सरकार ने फिर बदले आईपीएस अधिकारी, इस बार 26 का हुआ ट्रांसफर
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव 26 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। यह आदेश आज हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी के कार्यालय से जारी हुए। जिनकी लिस्ट नीचे आप देख सकते हैं।

सेना की भर्ती में फर्जी डॉक्यूमेंट के साथ गिरफ्तार हुए हरियाणा के युवक, मास्टरमाइंड अब भी फरार
 
छत्तीसगढ़ में सीआईएसएफ (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) की भर्ती में फिजिकल टेस्ट के दौरान फर्जी दस्तावेज मिलने पर अरेस्ट हुए हरियाणा के 27 युवकों के मामले में मास्टर माइंड धनसिंह की तलाश में हरियाणा, दिल्ली आदि स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस और फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच की टीम शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक...

प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों ने सरकार की खिलाफ फिर खोला मोर्चा, सभी कर्मचारी हड़ताल पर
 प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर हड़ताल शुरू की और धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारी...

अपाहिज माँ की गोद से उठाकर मासूम से दुष्कर्म करने वाला आरोपी काबू
पानीपत रेलवे स्टेशन रोड पर अपाहिज माँ की गोद से उठाकर मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को  फुटपाथ पर अपनी अपाहिज मा के साथ सो रही साढ़े 3 की बच्ची को दरिंदे ने उठाकर कुछ दूरी पर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद बच्ची रेलवे स्टेशन पर रोती मिली थी ,फिलहाल बच्ची का इलाज खानपुर पीजीआई में चल...

यमुना नदी में आई बाढ़ ने छोड़े तबाही के निशान.... देखिए तस्वीरें
क्षेत्र के दर्जनों गांवों में तबाही मचाने के बाद यमुना नदी शांत होकर बह रही है। बाढ़ के पानी से भरे अधिकतर रास्ते खुल गए हैं लेकिन बाढ़ का पानी तबाही के निशान छोड़ गया।  यमुना क्षेत्र में आई बाढ़ से क्षेत्रवासियों को आॢथक नुक्सान व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पति ने गोली मार पत्नी को किया घायल, मामूली विवाद कारण हुआ था झगड़ा
हांसी की जगदीश कॉलोनी में अपने मायके आई विवाहिता पर उसके पति ने गोली चला दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!