Breaking: हांसी से विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना व BJP नेता जगदीश भाटिया पर रेप केस दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jun, 2025 03:42 PM

rape case registered mahendra bhayana brother of hansi mla

हांसी से बीजेपी विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना और बीजेपी नेता जगदीश भाटिया पर रेप का केस दर्ज किया गया।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना और बीजेपी नेता जगदीश भाटिया पर रेप का केस दर्ज किया गया। हांसी की ही  महिला ने रेप के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। महिला ने कहा कि कई राजनीतिक व्यक्तियों ने कहा कि शिकायत वापस ले लो।

पीड़ित महिला ने बताया कि यह घटना साल 2019 चुनाव से पहले की है। विधायक विनोद भयाना के भाटिया कुटिया के पास कार्यक्रम चल रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ता जगदीश भाटिया ने मिठाई लेने के बहाने उसे अपनी दुकान पर बुलाया। दुकान के अंदर महेंद्र भयाना पहले से मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे राजनीतिक दबाव में शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस में केस दर्ज करवाया तो मेरे बच्चों को मार देंगे। कुछ दिन बाद विनोद भयाना ने कहा कि मैं उन दोनों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा। मुझे आज कितने साल हो गए विधायक के घर के चक्कर काटते हुए कोई कार्रवाई नहीं हुई।   

जानें इस मामले में क्या बोले विनोद भयाना

वहीं हांसी विधायक विनोद भयाना ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि यह उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हर पहलु से इस मामले की जांच की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!