डेरा प्रबंधक रंजीत हत्या मामला: बचाव पक्ष का गवाह जतिंद्र सिंह कोर्ट में नहीं हुआ पेश

Edited By vinod kumar, Updated: 05 Nov, 2019 01:49 PM

ranjit murder case defense witness jatindra singh did not appear in court

पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ चल रहे बहुचर्चित रंजीत हत्याकांड को लेकर सुनवाई हुई। आज मामले में आरोपी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंंस के जरिए पेश हुए।

पंचकूला(उमंग): पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ चल रहे बहुचर्चित रंजीत हत्याकांड को लेकर सुनवाई हुई। आज मामले में आरोपी गुरमीत राम रहीम और कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंंस के जरिए पेश हुए। वहीं आरोपी सबदिल, अवतार व जसबीर प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए। जबकि आरोपी इंद्र उम्रदराज होने के चलते हाजरी माफी पर है।

आज इस मामले में खट्टा सिंह के वकील स्व टेकचंद के सहायक वकील जतिंद्र की गवाही होनी थी। खट्टा सिंह ने गवाही देने के लिए जो याचिका लगाई थी, वह स्व टेकचंद के माध्यम से लगाई थी। उस याचिका पर किए गए हस्ताक्षर की जांच के लिए गवाह जतिंद्र को बुलाया गया था, लेकिन आज सीबीआई कोर्ट में गवाही के लिए जतिंद्र सिंह नहीं पहुंचा। 

अब अगली सुनवाई तक सीबीआई कोर्ट ने गवाह को गवाही का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर हो होगी। अब 16 नवंबर को जतिंद्र सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष को गवाह जतिंद्र सिंह की गवाही की मंजूरी मिली थी। पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट ने दी थी गवाह के बयान दर्ज किए जाने की मंजूरी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!