कैथल में मजबूत हुए रणदीप सुरजेवाला, अनेक संगठनों ने दिया समर्थन

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Sep, 2024 10:15 AM

randeep surjewala became stronger kaithal many organizations extended support

रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में चुनावी अभियान में लगातार ज्वाइनिंग और समर्थनों से माहौल अपने पक्ष में बना लिया है। कैथल में फिर अतिरिक्त मंडी में आढ़तियों व मुनीम संगठन, ट्रैक्टर मिट्टी ठेकेदार, सिख समाज ने सुरजेवाला को समर्थन दिया।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : रणदीप सुरजेवाला ने कैथल में चुनावी अभियान में लगातार ज्वाइनिंग और समर्थनों से माहौल अपने पक्ष में बना लिया है। कैथल में फिर अतिरिक्त मंडी में आढ़तियों व मुनीम संगठन, ट्रैक्टर मिट्टी ठेकेदार, सिख समाज ने सुरजेवाला को समर्थन दिया। विभिन्न संगठनों ने रणदीप सुरजेवाला को अपनी आस्था व समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में अपनी तानाशाही नीतियों से हर वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। 

PunjabKesari

सुरजेवाला ने कहा कि कैथल में भाजपा ने विकास कार्यों को तहस-नहस कर दिया है। कोई भी एक नया काम नहीं किया। भाजपा क़ो जिताकर जनता सबसे बड़ी भूल कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और रणदीप सुरजेवाला ने हमेशा 36 बिरादरी की भलाई के काम किए। कैथल को स्वर्ग बनाया। अबकी बार इलाके की तरक्की के लिए रणदीप सुरजेवाला को कैथल से भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

PunjabKesari

सुरजेवाला ने समर्थन देने पर सभी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि साथ मिलकर हरियाणा के हकों की लड़ाई लड़ेंगे, मिलकर जीतेंगे और एक नए हरियाणा का उदय करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश का किसान, नौजवान, मजदूर अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा-जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने का काम किया है। फसल की खरीद हो या फसल के बीज के लिए मांग किसान को हर तरह से भाजपा सरकार द्वारा प्रताड़ित व उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा आज आढ़ती व ट्रांसपोर्टरों का पैसा नहीं दिया जा रहा। मंडी की आढ़त को कम कर देना, नमी के नाम पर वसूली करना इसका जीता जागता सबूत है। मंडी के आढ़तियों के लाइसेंस रद्द करना, आढ़तियों के लाइसेंस रिन्यू न करना, ये सब किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी सबूत है। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!