Ram Rahim Parole: राम रहीम की पैरोल का पंजाब में विरोध, जानिए वजह

Edited By Deepak Kumar, Updated: 28 Jan, 2025 01:10 PM

ram rahim parole protest in punjab know the reason

राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। दूसरी ओर गुरमीत राम रहीम की पैरोल का पंजाब में विरोध देखने को मिला। अकाल तख्त साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने राम रहीम की पैरोल का विरोध किया।

ब्यूरोः बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। दूसरी ओर गुरमीत राम रहीम की पैरोल का पंजाब में विरोध किया गया। अकाल तख्त साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने राम रहीम की पैरोल का विरोध किया। अकाल तख्त साहिब के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह ने कहा कि सिखों काफी समय से जेल में बंद है। उनको पैरोल नहीं दी जा रही है। जबकि राम रहीम को 12वीं बार पैरोल दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ये सब राजनीतिक हस्ताक्षेप से हो रहा है। 

2017 के बाद पहली बार पहुंचे सिरसा डेरा

बता दें राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसको सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। इस बार राम रहीम बागपत आश्रम नहीं गया बल्कि सिरसा स्थित डेरा पहुंचा। 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद यह पहली बार है जब उन्हें सिरसा डेरा जाने की अनुमति दी गई है।

डेरा सिरसा पहुंचते ही राम रहीम ने अनुयायियों को संदेश दिया। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि संगत को डेरा में नहीं आना चाहिए। अपने घर में रहो। जैसा परिचारक आपको बताए वैसा ही करें।

कई बार पैरोल पर जेल से बाहर चुका है रामरहीम

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम को 2017 में जेल भेजा गया था। तब से वह कई बार पैरोल और छुट्टी पर जेल से बाहर आ चुका है। अपनी पैरोल के दौरान, उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें बड़ी संख्या में उनके भक्तों ने भाग लिया। इस बार पैरोल के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राम रहीम के सिरसा डेरा पहुंचने पर वहां बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!