राजकुमार सैनी बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री

Edited By Updated: 20 May, 2017 02:49 PM

rajkumar saini bjp kisan morcha territory became great

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने प्रदेश नेतृत्व और संगठन से विचार-विमर्श के बाद भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया।

कुरुक्षेत्र (धमीजा):भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समय सिंह भाटी ने प्रदेश नेतृत्व और संगठन से विचार-विमर्श के बाद भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर राजकुमार सैनी कुरुक्षेत्र को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री और राजेंद्र संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रकाश भाटी को सचिव और रविंद्र भाटिया को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाटी ने कहा कि किसान मोर्चा सरकार और किसानों के बीच में अहम कड़ी का कार्य करेगा। 

किसान, जमींदारों के हितों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों के हित में काम कर रही है। किसान मोर्चा के पदाधिकारी सरकारी योजनाओं को किसान, जमींदार तक पहुंचाकर सरकार और किसानों के बीच सेतु का कार्य करेंगे। राजकुमार ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। सरकार ने कृषि कार्यों से जुड़े अनेक सुधार किए हैं। 

इस अवसर पर गुरदेव वधवा को मीडिया प्रभारी, भिवानी जिलाध्यक्ष टोनी बराला, ओमबीर मेहराण दादरी, पवन छिल्लर झज्जर जिलाध्यक्ष, 7 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में शिव पराशर भिवानी, भाग सिंह दमदमा, अबल सिंह कुरुक्षेत्र, कालू राम सिरसा, अनिल राव रेवाड़ी और गुरदेव नैन दमतान जींद के नाम की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!