राजकुमार सैनी बने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2022 09:53 AM

rajkumar saini became the national president

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने साल 2024 के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने अपनी वार्षिक बैठक में कार्यकत्र्ताओं से सुझाव मांगे और पार्टी का पुनर्गठन कर नए जोश और उत्साह के साथ साल 2024के मिशन के लिए ब्लू प्रिंट

कुरुक्षेत्र : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने साल 2024 के लिए अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने अपनी वार्षिक बैठक में कार्यकत्र्ताओं से सुझाव मांगे और पार्टी का पुनर्गठन कर नए जोश और उत्साह के साथ साल 2024के मिशन के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। कुरुक्षेत्र की बैरागी धर्मशाला में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की वार्षिक बैठक में पार्टी को एक बार फिर पुनर्जीवित करने के लिए पुनर्गठन किया गया है । इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजकुमार सैनी पूर्व सांसद को जिम्मेवारी दी गई।

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पाल सैनी अब पार्टी के संरक्षक के तौर पर पार्टी के साथ काम करेंगे। इसके साथ-साथ हरियाणा प्रदेश इकाई का भी पुनर्गठन किया गया है, करता राम कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, युवा प्रदेश अध्यक्ष की जि मेवारी दोबारा से सुरेंद्र पांचाल को दी गई है।पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी दोबारा से पुष्पा जागड़ा सौपी गई है।

हरियाणा प्रदेश इकाई के लिए पार्टी के पूर्व कैशियर के तौर पर काम कर रहे मनजीत पांचाल को उप प्रधान बनाया गया है, इसके साथ रामकुमार प्रजापति, हंसराज बैरागी व ल मी कश्यप को भी उप प्रधान नियुक्ति किया गया है। प्रदेश एस.सी. मोर्चा की जि मेवारी दोबारा से राजकुमार खटक की जिमेवारी दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!