सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ PWD मैकेनिकल इंजीनियर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2019 06:05 PM

pwd mechanical engineer union protested against government

बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वायदे पूरे ना होने के खिलाफ पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियर यूनियन (PWDMEU) के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि घोषणापत्र

रोहतक( दीपक ): बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वायदे पूरे ना होने के खिलाफ पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल इंजीनियर यूनियन (PWDMEU) के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की मांग है कि घोषणापत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और विभाग को निजी हाथों में ना देने की बात कही गई थी लेकिन सरकार ने वादाखिलाफी की है ।
PunjabKesari
यूनियन के कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया था लेकिन सरकार ने  साढे 4 साल बीत जाने के बाद सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि जो विभाग है उनको भी सरकार निजी हाथों में सौंप रहा है जिससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार फिर भी नहीं संभलती है तो थी तो 24 तारीख को पंचकूला में संबंधित विभाग जन स्वास्थ्य विभाग का घेराव किया जाएगा और अगर सरकार फिर भी नहीं मानती तो जन स्वास्थ्य विभाग के मंत्री डॉ बनवारी लाल के घर का भी घेराव किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!