बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिसकर्मी से पिस्टल प्वाइंट पर छीनी गाड़ी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Jul, 2017 09:58 AM

punk loot police

गांव सिद्दीपुर के नजदीक बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के जवान की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसकी सैंट्रो गाड़ी छीन ली और बाद में उसे नीचे उताकर फरार हो गए

बहादुरगढ़:गांव सिद्दीपुर के नजदीक बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के जवान की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसकी सैंट्रो गाड़ी छीन ली और बाद में उसे नीचे उताकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ व दिल्ली पुलिस ने घेराबंदी भी की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। थाना सदर में पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव लुक्सर निवासी राजेश ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में सिपाही के तौर पर कार्यरत है। किसी कार्य के लिए झाड़ोदा की तरफ गया था। 

जब देर शाम के वक्त वह अपनी सैंट्रो कार से वापस घर की ओर लौट रहा था तो गांव सिद्दीपुर गंदा नाला के पास 3 युवकों ने बाइक अचानक उसकी गाड़ी के आगे अड़ा दी। जब तक वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही 2 युवकों ने उसकी खिड़की खोल ली और कनपटी पर पिस्टल लगा दी। यही नहीं उसे जबरन गाड़ी से नीचे उतारकर उसकी कार को दिल्ली के मंढेला की तरफ लेकर भाग गए। गाड़ी में उसका मोबाइल, कुछ नकदी के अलावा अन्य कागजात भी रखे हुए थे। थाना सदर एस.एच.ओ. एवं निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मी राजेश के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कई पहलुओं पर जांच शुरू कर दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!