मेवात के व्यक्ति ने नुपुर की जीभ काटने वाले को दो करोड़ देने की पेशकश की, पुलिस ने जांच शुरू की

Edited By PTI News Agency, Updated: 06 Jul, 2022 08:13 PM

pti haryana story

गुरुग्राम, छह जुलाई (भाषा) हरियाणा के मेवात में पुलिस उस कथित वीडियो क्लिप की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को दो करोड़ रुपये का “पुरस्कार” दिये जाने की घोषणा कर...

गुरुग्राम, छह जुलाई (भाषा) हरियाणा के मेवात में पुलिस उस कथित वीडियो क्लिप की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की जीभ काटने वाले को दो करोड़ रुपये का “पुरस्कार” दिये जाने की घोषणा कर रहा है।

शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी जिसके बाद विवाद पैदा हो गया था।
नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा, “मामला अभी हमारे पास आया है। हम आरोपी की पहचान करने के लिए जांच कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों से आग्रह करते हैं कि इस प्रकार के वीडियो और सांप्रदायिक सामग्री को न फैलाएं।”


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!