जींद : लापता किशोरी बरामद की गई, आरोपी गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency, Updated: 23 Jun, 2022 10:45 PM

pti haryana story

जींद, 23 जून (भाषा) जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जींद, 23 जून (भाषा) जींद जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा दुष्कर्म और पॉस्को अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने गत 21 जून को शिकायत की थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से गायब है।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि जांच में रोहतक के किलोई गांव निवासी आयुष का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयुष को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में अपहरण के अलावा दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की धारा-छह जोड़ी गई है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!