हिसार: कुंए का एक हिस्सा धंस जाने पर दो व्यक्ति अंदर फंसे, बचाव अभियान जारी

Edited By PTI News Agency, Updated: 23 May, 2022 01:14 AM

pti haryana story

हिसार, 22 मई (भाषा) हरियाणा के हिसार में रविवार को इलेक्ट्रिक मीटर लगाने नीचे उतरे दो व्यक्ति कुएं का एक हिस्सा धंस जाने से अंदर फंस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हिसार, 22 मई (भाषा) हरियाणा के हिसार में रविवार को इलेक्ट्रिक मीटर लगाने नीचे उतरे दो व्यक्ति कुएं का एक हिस्सा धंस जाने से अंदर फंस गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इन दोनों के लिए बचाव अभियान चल रहा है। उसके अनुसार जयपाल (50) एवं जगदीश (43) इलेक्ट्रिक मोटर लगाने के लिए एक पुराने कुंए में उतरे थे, उसी बीच उसका एक हिस्सा धंस गया और वे अंदर ही फंस गये।
ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद उन दोनों को बचाने के लिए जेसीबी मशीनें एवं ट्रैक्टर लगाये गये। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम भी मौके पर मौजूद है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!