सोनीपत नगर निगम में प्रॉपर्टी आई.डी. घोटाला, 3 अधिकारी निलंबित...10 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Jan, 2026 08:45 AM

property id scam in sonipat municipal corporation 3 officers suspended

नगर निगम में प्रॉपर्टी आई. डी. बनाने के नाम पर हुई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद विभाग ने जांच के आधार पर 3 वरिष्ठ अधिकारियों जैड.टी.ओ. राजेंद्र चुघ, एस.डी.ओ. अभिषेक और तत्कालीन एस.डी.ओ. नवरत्न को निलंबित कर दिया है।

सोनीपत : नगर निगम में प्रॉपर्टी आई. डी. बनाने के नाम पर हुई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा होने के बाद विभाग ने जांच के आधार पर 3 वरिष्ठ अधिकारियों जैड.टी.ओ. राजेंद्र चुघ, एस.डी.ओ. अभिषेक और तत्कालीन एस.डी.ओ. नवरत्न को निलंबित कर दिया है जबकि करीब 10 कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की जा रही है।

जानकारी अनुसार साल 2020 से मार्च, 2025 के बीच नगर निगम सोनीपत में बनी प्रॉपर्टी आई.डी. की जांच में नियमों की अनदेखी और भारी लापरवाही सामने आई है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने विस्तृत जांच करवाने का निर्णय लिया था। जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां उजागर होने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया।

शिकायतों की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर सितम्बर माह में 4 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति का नेतृत्व नगर निगम पानीपत के आयुक्त पंकज कुमार ने किया। समिति को 5 वर्षों के दौरान बनी प्रॉपर्टी आई.डी. की जांच कर 2 माह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए नगर निगम से पिछले 5 वर्षों का पूरा रिकॉर्ड भी तलब किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!