जिला जेल में बंदियों और कैदियों ने मनाई होली, डीजे पर डांस करके खुद को किया तनावमुक्त
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 08 Mar, 2023 07:36 PM

जिला जेल में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर कैदियों और बंदियों के साथ एसपी और सभी स्टाफ ने होली मनाई।
यमुनानगर(सुमित): जिला जेल में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर कैदियों और बंदियों के साथ एसपी और सभी स्टाफ ने होली मनाई। इस मौके पर डीजे और रंगों के साथ मिठाई का प्रबंध किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि जेल में बंद कैदी और बंदी अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करें। साथ ही उन्हें ऐसा ना लगे कि वह समाज से बाहर हैं।
एसपी विशाल छिब्बर ने बताया कि कैदियों और बंदियों के साथ आज होली का पावन पर बनाया गया है। होली का त्यौहार यह संदेश देता है कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत है। उसी तरीके से जेल में बंद कैदी और बंदी अपनी किसी गलती या अपराध करके जेल में आते हैं, लेकिन जेल में हमारा यही प्रयास रहता है कि उनका सुधार किया जा सके। ताकि वह यहां से कुछ सीखे भी और समाज में वापस जाकर फिर से मुख्यधारा में जुड़ सकें। उन्होंने बताया कि डीजीपी जेल मोहम्मद अकील की तरफ से ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि जेल में बंद कैदी और बंदी तनाव मुक्त रहें। उन्हें ऐसा ना लगे कि वह मानसिक तनाव में है और मुख्यधारा से दूर है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

बाइक सवार युवकों का गलियों में हुड़दंग, पीछा करती रही पुलिस, नहीं चढ़ा एक भी हत्थे, CCTV में कैद...
(VIDEO) नशेड़ी पिता ने 4 साल की मासूम बेटी को सड़क पर पटका, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात CCTV...

अंबाला के बजाजा बाजार में Google Pay का झांसा देकर दुकानदार से हजारों की ठगी, CCTV में कैद आरोपी

आपसी रंजिश में JCB चालक की बेरहमी से पीट-पी-टकर ह-त्या, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

SIR कार्य में हरियाणा का ये जिला सबसे आगे, DC ने दी जानकारी

हरियाणा CET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अपनी OMR शीट खुद करें चेक, आयोग ने बदला परीक्षा का नियम

जींद में प्रधानमंत्री मोदी की रैली की कमान संभाले दिखे राज्यसभा सांसद संजय भाटिया, मैदान से लेकर...

जेल में जेई, दफ्तर में हाजिरी! रिटायर्ड क्लर्कों को 15 हजार का 'महीना' देकर चल रहा था खेल, ऐसे...

बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की अफीम के साथ अमृतसर की महिला तस्कर और 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भिवानी में जेल से जमानत पर आए दोषियों पर हमला, एक की मौत...दूसरा गंभीर रूप से घायल