Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2022 05:27 PM
गांव कोहलावास में पैरोल पर आए कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्ष की सजा काट रहा था, जो 15 अप्रैल को आया था पैरोल पर आया था। मृतक को 27 अप्रैल को जेल पहुंचना था लेकिन वह भिवानी
चरखी दादरी: गांव कोहलावास में पैरोल पर आए कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतक दुष्कर्म के आरोप में 20 वर्ष की सजा काट रहा था, जो 15 अप्रैल को आया था पैरोल पर आया था। मृतक को 27 अप्रैल को जेल पहुंचना था लेकिन वह भिवानी से वापस लौट आया।
वीरवार सुबह खेत में बने ट्यूबवेल के पाइप से उसका शव दे पर लटकता मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा दादरी सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक को 20 साल की सजा हो चुकी थी। वह कल पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद जेल जाने के लिए कल से गया था, लेकिन वह जेल क्यों नहीं गया यह कुछ समझ नहीं आ रहा है।
सुबह दीपक की आत्महत्या की जानकारी मिली है। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दादरी सामान्य स्थान में करवा दिया गया है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।