पानीपत जेल में बैरक में कैदी ने की आत्महत्या, मर्डर केस में था बंद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Dec, 2024 01:33 PM

prisoner committed suicide in barrack of panipat jail

पानीपत के सिवाह गांव स्थित जिला जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। युवक हत्या के आरोप में जेल में बंद था।

पानीपत (सचिन शर्मा): जिले के सिवाह गांव स्थित जिला जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रिंस उर्फ बोरिया के रूप में हुई है। उसने जेल की खिड़की पर ही चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उसने वर्ष 2022 में अपने ही भाई की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।

शव को फंदे पर लटका देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की तो वह मृत पाया गया। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर ही सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी देते हुए मृतक कैदी के चाचा कृष्ण ने बताया कि प्रिंस ने एक बार पहले भी जेल में ही सुसाइड का प्रयास किया था। तब भी उसने फांसी लगाई थी, लेकिन उस वक्त वह बच गया था। उस दौरान हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई भर्ती करवाया गया था। जहां से ठीक होने के बाद उसे वापस ले जाया गया था।

पुलिस के अनुसार मृतक कैदी प्रिंस मूल रूप से सोनीपत के गांव दुपट्टा का रहने वाला था। वह बैरक नंबर 3 में बंद था। उसने बैरक के आंगने की खिड़की में बेडशीट का फंदा बनाया। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!