पिछले 6 साल से बिस्तर पर पड़ा है प्रिंस, इलाज के लिए परिवार जमीन-जायदाद बेचने को मजबूर

Edited By Shivam, Updated: 21 Nov, 2020 07:42 PM

prince has been in bed for the last 6 years

गांव गुमटो में पिछले 6 साल से सड़क हादसे का शिकार होकर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे करीब 22 वर्षीय प्रिंस का परिवार उसे दोबारा से चलता-फिरता देखने के लिए जमीन जयदाद बेचने पर विवश हो गया है। लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी प्रिंस बिस्तर नहीं छोड़...

इन्द्री (मेनपाल): गांव गुमटो में पिछले 6 साल से सड़क हादसे का शिकार होकर जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे करीब 22 वर्षीय प्रिंस का परिवार उसे दोबारा से चलता-फिरता देखने के लिए जमीन जयदाद बेचने पर विवश हो गया है। लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी प्रिंस बिस्तर नहीं छोड़ पाया है और उसकी तिमारदारी में पूरा परिवार लगा हुआ है। प्रिंस के पूरे इलाज के लिए चार आप्रेशन होने की बात कहकर डॉक्टर 50 लाख से अधिक खर्चा बताकर पीड़ित परिवार चिंताओं को बढ़ा रहे हैं। प्रिंस के इलाज करवाते हुए कंगाली की हालत में पहुंच चुके उसके परिजनों को आर्थिक सहायता की दरकार है। प्रिंस का जीवन बचाने के लिए उसके पिता बाबूराम सरकार व समाज सेवी संगठनों से आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

PunjabKesari, Haryana

गांव गुमटो के बाबू राम ने प्रिंस की दास्तां सुनाते हुए बताया कि उसका बेटा प्रिंस न केवल पढ़ाई में काबिल था, बल्कि खेलों में भी विशेष रूचि रखता था। वह बॉलीवाल का खिलाड़ी रहा है, लेकिन 15 नवंबर 2014 को सड़क हादसे का शिकार हो गया, तभी से वह बिस्तर पर है। पिता ने बताया कि उस दिन प्रिंस अपने एक दोस्त के साथ बाईक पर सवार होकर इन्द्री से घर आते वक्त रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। प्रिंस की हालत इतनी दर्दनाक स्थिति में पहुंची कि उसे पीजीआई से लेकर कई बड़े नामी अस्पताल मेें उपचार के लिए ले जाया गया।

PunjabKesari, Haryana

बाबूराम ने बताया कि मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में करीब 3 साल दाखिल रहकर उपचार के बाद भी प्रिंस ठीक नहीं हो सका। करोड़ों रूपए इलाज पर खर्च करने के लिए उन्हें काफी कुछ बेचना पड़ा, लेकिन फिर भी प्रिंस बैठने लायक स्थिति में भी नहीं पहुंच पाया। डॉक्टरों द्वारा प्रिंस के ठीक होने का जवाब दे दिए जाने के बाद उसका इलाज घर पर ही चल रहा है। प्रिंस की देखरेख और उसको शरीरिक अभ्यास कराने के लिए दिन भर करीब 16 घंटे का समय परिवार के 6 लोग दे रहे हैं। अनेक आप्रेशन कराने के बाद भी प्रिंस के शरीर का आधा हिस्सा काम भी नहीं कर पाता। प्रिंस के चलने-फिरने की उम्मीद में उसे विभिन्न तरह एक्सरसाईज करानी पड़ती है।

बाबूराम ने कहा कि प्रिंस की हालत को देखकर वह जीते जी मरे समान है, लेकिन फिर भी हिम्मत नहीं हारी है। डॉक्टरों ने अब प्रिंस के 4 अप्रेशन बताए हैं, जिन पर करीब 50 लाख रूपए खर्च आने की बात कही है। प्रिंस के उपचार पर करीब 4 करोड़ की राशि जैसे-तैसे करके खर्च की, लेकिन अब आगे के इलाज का खर्चा उठाने के लिए वह खुद भी बिकने को यह सोच तैयार है कि शायद प्रिंस फिर से चलने फिरने लग जाए। 

बाबूराम ने प्रिंस की जिन्दगी बचाने के लिए इंसानियत की भावना रखने वालों से मदद की गुहार लगाई है। देखना है कि मानव सेवा की भावना रखने वाले इंसानियत के पुजारी बाबूराम का उत्साहवर्धन करने में कितने हाथ आगे बढ़ाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!