Edited By Isha, Updated: 03 Feb, 2020 12:22 PM
लाडवा की पूनम सैनी को महिला उत्थान के लिए काम करने के लिए निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी स्वयं पूनम सैनी ने अवार्ड मिलने के बाद लाडवा में पत्रकारों को दी.....
लाडवा (शैलेंद्र) : लाडवा की पूनम सैनी को महिला उत्थान के लिए काम करने के लिए निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी स्वयं पूनम सैनी ने अवार्ड मिलने के बाद लाडवा में पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि यह अवार्ड उसे जींद की अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा, शाइनिंग स्टार फैडरेशन हरियाणा, महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन हरियाणा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय निर्भया अवार्ड समारोह में मिला है। समारोह में प्रदेश की 30 ऐसी निर्भीक बेटियों को निर्भया अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह अवार्ड मुख्यातिथि भाजपा नेता सोनाली फोगाट द्वारा दिया गया है।